9 वर्षीय मासूम बच्ची से खेत में दुष्कर्म, पुलिस ने 16 साल के नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार, परिचित पहुंचा बाल संप्रेषण गृह, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

A 9-year-old girl was raped in a field. Police arrested the 16-year-old accused. An acquaintance went to a juvenile detention center and filed a case under the POCSO Act.

9 वर्षीय मासूम बच्ची से खेत में दुष्कर्म, पुलिस ने 16 साल के नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार, परिचित पहुंचा बाल संप्रेषण गृह, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के चौकी करडेगा इलाके में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना पर पुलिस ने 16 साल के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5डी के तहत केस दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई. चौकी करडेगा, थाना तपकरा क्षेत्र के एक गांव की निवासी माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वे अपनी 9 साल की बेटी के साथ पड़ोसी गांव में एक रिश्तेदार के घर बर्थ डे पार्टी में गए थे. उसी पार्टी में उनका 16 साल का रिश्तेदार बालक भी आया हुआ था.
जबरन खेत ले गया नाबालिग आरोपी
परिजनों के मुताबिक 15 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद उनकी नाबालिग बेटी पेशाब करने के लिए अकेली घर से बाहर गई थी. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो रो रही थी. उसके शरीर और कपड़ों पर सूखे पत्ते चिपके हुए थे. पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पेशाब करते समय आरोपी बालक वहां अचानक पहुंचा और उसे पकड़कर जबरन खेत की तरफ ले गया. वहां पेड़ के नीचे उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
गांव का मामला होने के चलते हुई देरी
पीड़िता के माता-पिता ने रिपोर्ट में बताया कि मामला गांव और रिश्तेदारी का होने के कारण उन्होंने पहले गांव वालों से सलाह-मशविरा किया. सामाजिक स्तर पर परामर्श के बाद उन्होंने 15 अप्रैल 2026 को चौकी करडेगा में आकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
16 साल के आरोपी ने कबूला जुर्म
9 वर्षीय नाबालिग बालिका का मेडिकल चेकअप कराया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने 16 साल के आरोपी बालक को उसके घर से हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t