खेत से लौटती महिला को बनाया शिकार, इधर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A woman returning from the fields was targeted, while a minor girl was molested. Police arrested two accused in both cases and sent them behind bars.
बिलासपुर/सीपत : महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सीपत पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 की दोपहर वह अपने प्लाट में काम करने गई थी. काम खत्म कर जब वह शाम करीब 3:30 बजे घर लौट रही थी. तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल उम्र 40 साल ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़ते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करते हुए गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की.
पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
संतोष कुमार पटेल पिता हरीराम पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरदाडीह थाना सीपत
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
बिलासपुर/सीपत/निरतू : प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 मार्च 2026 को रात में खाना खाकर अपने नाबालिग नातिन के साथ कमरे में सोया था. तब गांव का दुर्गेश कुमार पटेल उर्फ मोनू पटेल द्वारा बाडी के रास्ते घर अंदर आकर प्रार्थी के नाबालिग नातिन के साथ जबरदस्ती बलपूर्वक गलत काम करने के नियत से नाबालिग पीडिता को पकडकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
पुलिस ने नाबालिग लडकी से छेड़खानी करने वाले आरोपी दुर्गेश कुमार पटेल उर्फ मोनू पिता रैतू पटेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम निरतू थाना सीपत जिला बिलासपुर छग को पता साजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



