रायपुर में मिली खून से सनी लाश, संदिग्ध हालत में युवक की मौत, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

A blood-soaked body was found in Raipur, a young man died under suspicious circumstances, injury marks on the body, suspicion of murder, police engaged in investigation

रायपुर में मिली खून से सनी लाश, संदिग्ध हालत में युवक की मौत, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े चलते फिरते हत्याएं हो जा रही हैं. सुबह हुई घटना से ऐसा लग रहा है जैसे आरोपियों को कानून का डर नहीं रह गया है. रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. एक 50 साल के रतनेश सागरकर, अपने घर में मृत हालत में पाया गया. चौंकाने वाली बात यह रही कि उसका शव खून से सना हुआ था और कमरे के भीतर गंभीर अव्यवस्था का माहौल था. रतनेश सागरकर लंबे समय से इस घर में अकेले रह रहे थे.
मामले की खबर मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गहन निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जो किसी तेजधार हथियार या भारी वस्तु से किए गए वार के इशारा देते हैं. इन निशानों को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारण और समय का पता लगाया जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं, जैसे कि हमला किस तरह किया गया और कितनी देर पहले मौत हुई.
घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने आसपास के निवासियों और मृतक के परिचितों से पूछताछ शुरु कर दी है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि रतनेश सागरकर के किसी से हाल ही में कोई विवाद तो नहीं हुआ था. या फिर कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी गई थी.
फिलहाल पुलिस अधिकारी हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं. हत्या, लूटपाट, रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी कोणों पर विचार किया जा रहा है. अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
राजा तालाब क्षेत्र में इस तरह की वारदात से लोग सहमे हुए हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस बीच पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB