कार-ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, मेला देखकर लौट रहे 5 दोस्तों की मौत, कार के उड़े परखच्चे, चालक और क्लीनर दोनों फरार
A car and trailer collided head-on, killing five friends returning from a fair. The car was completely destroyed, and the driver and cleaner were absconding.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पांच लोगों से भरी एक तेज रफ्तार कार नम्बर CG10 AD 7771 खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार कार रविवार सुबह एनएच-43 पतराटोली के पास खड़े ट्रेलर से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार बुरी तरह से पिचक गई. ऐसे में हादसा कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.
बताया जा रहा है कि सभी मृतक चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26, उदय कुमार चौहान पिता कृष्ण चौहान उम्र 18, सागर तिर्की पिता रफेल तिर्की उम्र 22,अंकित तिग्गा पिता दिलीप तिग्गा उम्र 17,दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 19 वर्ष के रुप में हुई है.
मृतक राधेश्याम यादव (26) के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि आस्ता थाना क्षेत्र के एक मेले से घर लौटते समय यह हादसा हुआ. मृतक दीपक राम, अमर राम के घर का इकलौता सहारा था और दोस्तों के साथ मेले से लौट रहा था. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.
हादसे के बाद मौके से ट्रेलर का चालक और क्लीनर दोनों भागने में कामयाब रहे. पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है. जशपुर पुलिस समय समय पर ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरुकता अभियान चलाती रहती है. बावजूद इसके लोग तेज रफ्तार में गाड़ियों को चलाने से बाज नहीं आते हैं.
गाड़ी चलाते वक्त इन नियमों का पालन करें
हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट पहनें
ट्रैफिक सिग्नलों और लेन का पालन करें, लाल बत्ती न तोड़ें.
निर्धारित गति में ही गाड़ी चलाएं, तेज गाड़ी न चलाएं.
गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
नशे में गाड़ी चलाना कानूनन दंडनीय अपराध है.
हादसे में मारे गए लोगों के नाम
राधेश्याम यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
उदय कुमार चौहान, उम्र 18 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
सागर तिर्की, उम्र 22 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
अंकित तिग्गा, उम्र 17 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
दीपक प्रधान, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



