मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध मौत, तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A cloth merchant on a morning walk died under suspicious circumstances; his body was found in a pond, causing panic in the area and police investigating.
कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रुप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है.
मिली जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था. अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई.
कटघोरा निवासी मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे. वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे. वहीं घटना की खबर मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है.
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस को मिली खबर के आधार पर मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इसकी खबर दी गई. आगे की जांच करवाई में जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



