ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे कंपाउंडर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार के पुल से नीचे नदी में गिरने से मौत
A compounder returning home after duty was hit by a speeding vehicle, the biker died after falling from a bridge into a river.
फिंगेश्वर : फिंगेश्वर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतका कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था. वह 24 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार पुल से नीचे नदी में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनासिल्ली निवासी महेश्वर साहू पिता गौतमराम साहू उम्र 26 साल महासमुंद स्थित अकाल पुरक अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था. वह ड्यूटी समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एलटी 7639 से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कोसमखुटा के पास बगनई नदी पुल पर सामने से आ रहे वाहन नम्बर MP 09 CK 0616 के चालक ने सामने से आ रहे वाहन ने महेश्वर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद महेश्वर गंभीर रूप से घायल होकर पुल से नीचे नदी में गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



