मंदिर दर्शन के लिए जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, इधर मेला घुमने गए युवकों को बाइक सवार ने मारी ठोकर, एक की गई जान
A constable going to visit a temple died in a road accident, while a bike rider hit some youths who had gone to visit a fair, one died
मंदिर दर्शन के लिए जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत
बिलासपुर : रविवार की सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे आरक्षक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार दी. जिससे सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई. बिलासपुर रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार को सेंदरी के पास हुए हुए इस सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. यह सड़क हादसा बहुत ही दर्दनाक था.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में वाहन चालक के पद में पदस्त रामनारायण सिंह पिता मातादीन सिंह उम्र 55 साल निवासी पुलिस लाइन चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी में बेलगहना क्षेत्र में स्थित देवी मंदिर में दर्शन के लिए आरक्षक अपनी मोटरसाइकिल से जाने के लिए निकला.
आरक्षक बिलासपुर रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सुबह साढ़े दस के आसपास सेंदरी के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात गाड़ी चालक ने लापरवाही गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार दिया. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि इस ठोकर में आरक्षक रामनारायण सिंह सड़क में फेंका गया और काफी दूर सड़क में जाने के बाद सड़क किनारे लगे डिवाइडर के नुकीले कोर पेट में घुस गया. जिससे पेट फट गयाऔर सड़क की अंतड़िया पेट के बाहर आ गई और मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई.
जहां आस पास के स्थानीय लोगों ने कोनी पुलिस को खबर दी और इस खबर के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मेला घुमने गए युवकों को बाइक सवार ने मारी ठोकर, एक की गई जान
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में मेला देखने जाने निकले एक शख्स को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा कर मामले को जांच में जुट गई है.
जायलाल टोप्पो ने धरमजयगढ़ थाने में बताया कि उनके गांव नकना में इन दिनों नवरात्री मेला चल रहा है. इस मेला में घूमने के लिए उसने अपने साढू अजय कुमार टोप्पो को बुलाया था. जिसके बाद अजय टोप्पो अपने भाई के साथ उनके घर आया था। कल रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद वे लोग पैदल मेला देखने जा रहे थे.
इसी दौरान मेन रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया. इससे अजय कुमार टोप्पो के सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई. उसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां रात करीब 2 बजे मौत हो गई.
घटना के बाद मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



