जूनियर स्टूडेंट पर टूट पड़े दर्जन भर सीनियर छात्र, प्रदर्शन में शामिल होने से किया इंकार तो लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल, लॉ कॉलेज में पुराने छात्रों की एंट्री बैन
A dozen senior students pounced on a junior student, beating him with kicks and punches after he refused to join a protest; the video has gone viral, and the law college has banned the entry of former students.
बिलासपुर : डीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि कॉलेज के कुछ युवकों ने एक जूनियर छात्र पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया. छात्र ने जब प्रदर्शन में शामिल होने से इंकार किया तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे ने अखिलेश साहू, भूपेंद्र साहू, महेश साहू, मनीष मिश्रा, लव साहू, चंद्रेश बंजारे सहित करीब दर्जन भर युवकों पर मारपीट और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है. उसका गला पकडकऱ उस पर लात-घूंसे बरसाए गए. बताया जा रहा है कि इस मामले में कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुके कुछ युवक भी शामिल है.
कॉलेज में मारपीट की घटना का कुछ छात्रों ने वीडियो भी बनाया जिसमें मारपीट के दौरान प्रोफेसर धर्मेंद्र शर्मा छात्र को बचाते हुए दिखे और पुराने छात्र उन पर भी लात घूंसे बरसाते रहे। जूनियर विद्यार्थियों में भय पसरा था.
कॉलेज की तरफ से ऐसे पुराने छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है. जिनका कॉलेज से अब कोई शैक्षणिक संबंध नहीं है. इसके अलावा पूरे मामले की जानकारी बार काउंसिल को भी भेजे जाने की बात सामने आई है.
जूनियर छात्रों का कहना है कि वरिष्ठ छात्रों का दायित्व नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना होता है, न कि उन पर किसी गतिविधि में शामिल होने का दबाव बनाना. जूनियर छात्र को उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन प्रदर्शन में बैठने के लिए मजबूर करने और बात न मानने पर हिंसा करने के कारण विद्यार्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच रैगिंग के दृष्टिकोण से भी कराने की मांग की है.
महाविद्यालय की प्राचार्य सुषमा तिवारी के मुताबिक कुछ पूर्व छात्र चलती कक्षा में प्रवेश कर नए विद्यार्थियों का परिचय ले रहे थे. शिक्षक के मना करने पर वे प्रदर्शन करने लगे और विद्यार्थियों को जबरन धरने पर बैठाने का प्रयास करने लगे. एक छात्र के इंकार करने पर उससे मारपीट की गई. महाविद्यालय समिति ने उपद्रवी पूर्व छात्रों के परिसर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. बार काउंसिल से भी कड़ी कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है.
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि विधि महाविद्यालय में हुई इस घटना में पीड़ित छात्र के आवेदन पत्र के आधार पर आरोपी महेश साहू और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महाविद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र के आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



