शराब पीकर बेटी पर रखता गंदी नजर, पत्नी ने जेठ-भतीजे संग मिलकर किया मर्डर, गमछे से गला घोंटकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार
A drunk man casts an evil eye on his daughter; the wife, along with her brother-in-law and nephew, murders him; strangles her husband to death with a towel; three accused arrested.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला में बिनौरी गांव में हुई राम कुमार साय उम्र 37 साल की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी, बड़े भाई और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 मार्च की रात 11 बजे से 30 मार्च की तड़के 2:30 बजे के बीच घटना हुई. मृतक की पत्नी मीना बाई साय की खबर पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने मौत को हत्या बताया.
जांच के दौरान शक के आधार पर पत्नी मीना बाई, बड़े भाई महावीर साय और वैभव उर्फ अंशु से पूछताछ की गई. पूछताछ में तीनों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और परिवार को प्रताड़ित करता था. साथ ही उसकी अपनी बेटी के प्रति गलत नीयत होने से सभी परेशान थे.
इसी कारण तीनों ने मिलकर प्लान बनाई और सोते समय गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद सबूत छुपाने के लिए गमछे को पत्थर से बांधकर घर के पास कुएं में फेंक दिया गया.
पुलिस ने आरोपी महावीर साय की निशानदेही पर कुएं से गमछा और पत्थर बरामद किया है. मामले में संबंधित धाराएं जोड़कर तीनों आरोपियों को 31 मार्च को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



