तेज रफ्तार बनी जानलेवा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर इलाज जारी, परिजनों में पसरा मातम
High speed proved fatal, bike lost control and hit a tree, one died on the spot, another is undergoing serious treatment, mourning spread among the family members.
धमतरी : धमतरी जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. आमदी रोड स्थित कोयला भट्टी के पास देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए.. मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतनी भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बनबगौद निवासी नीलेश ठाकुर और बलिडेरा निवासी हरीश कुमार बाइक नम्बर CG05 AQ 7223 से आमदी की तरफ से धमतरी की तरफ आ रहे थे. बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में था. जैसे ही वे कोयला भट्ठा के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर पहुंचे. चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और फौरन मदद के प्रयास शुरू किए गए.
हादसे की खबर मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. दोनों घायलों को जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद नीलेश ध्रुव को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक हरीश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. और उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक घायल को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
हादसे की खबर मिलते ही अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है. शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे की असल वजह मानी जा रही है.
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है मृत युवक के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, परिवार में मातम छा गया. स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



