नशे में लड़खड़ाते शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा, बोला- जहां शिकायत करना है कर लो, वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक योगेश्वर सस्पेंड
A drunken headmaster, staggering under the influence of alcohol, created a ruckus upon arriving at the school and challenged anyone to complain wherever they pleased; Headmaster Yogeshwar was suspended after the video went viral.
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया. पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद DEO ने हेडमास्टर योगेश्वर को सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में हेडमास्टर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे. टीचरों ने जब इस बात का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि वीडियो बनाओ और जहां भेजना है भेज दो. जहां शिकायत करना है. कर लो.. मैं भी जाऊंगा BEO, DEO और कलेक्टर तक जाऊंगा जो करना हो कर लो. ये मेरी गलती नहीं है. मामला सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए. जिस पर कार्रवाई करते हुए DEO ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक स्कूल में हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर का महिला टीचर से विवाद है. आरोप है कि बच्चों के सामने हेडमास्टर ने टीचर का अपमान किया. वायरल वीडियो में नशे की हालत में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये मैडम अच्छा नहीं पढ़ाती है.
इसकी जानकारी गांव के जनप्रतिनिधियों को मिली तो वे स्कूल पहुंचे. उन्होंने हेडमास्टर को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की. उनकी हरकतों कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के जरिए जानकारी हुई कि हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कवर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था. जिसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. पामगढ़ BEO कार्यालय में अटैच किया गया है.
वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए. और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



