खेलते समय खराब मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, एक वर्षीय मासूम का चेहरा, सीना-पेट और हाथ झुलसा, इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

A faulty mobile phone battery exploded while playing, burning the one-year-old's face, chest, stomach, and hands. The child died during treatment, leaving the family in mourning.

खेलते समय खराब मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, एक वर्षीय मासूम का चेहरा, सीना-पेट और हाथ झुलसा, इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेलते समय खराब मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट हो गई. हादसे में एक साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया. उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए. डॉक्टर्स ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन बचा नहीं सके. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह 31 मई को मां और भाई-बहन के साथ घर पर था. महेंद्र सिंह सुबह से ट्रैक्टर लेकर काम करने निकल गया था. आदित्य के बड़े भाई-बहन और बाकी बच्चों के साथ खेल रहे थे. बच्चों में कोई मोबाइल की पुरानी बैटरी ले आया था.
शाम करीब 5 बजे मां नल पर पानी भरने गई थी. इस दौरान बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे. इस बीच खराब मोबाइल की बैटरी में धमाका हो गया. धमाके से मोबाइल बैटरी की चपेट में आकर मासूम आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया. उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों में गंभीर चोटें आई थी.
धमाके के दौरान 2 बच्चे भाग निकले. धमाके की आवाज सुनकर उनकी मां दौड़कर घर पहुंची. मौके पर आदित्य गंभीर रूप से झुलसा मिला. महेंद्र सिंह काम करने के बाद रात 9 बजे घर लौटा तो उसे आदित्य के झुलस जाने की जानकारी मिली.
पिता ने बच्चे को प्रेमनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. शुरुआती इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने सूरजपुर रेफर कर दिया. सूरजपुर जिला अस्पताल से बच्चे को नाजुक हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t