चौथिया कार्यक्रम की दावत बनी आफत, फूड पॉइजनिंग का तांडव, दो पंचायतों के दर्जनों ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

A feast for the Chauthia program turned into a disaster, with food poisoning rampant, dozens of villagers from two panchayats hospitalized, and the health department set up a camp.

चौथिया कार्यक्रम की दावत बनी आफत, फूड पॉइजनिंग का तांडव, दो पंचायतों के दर्जनों ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

गरियाबंद : गरियाबंद जिले से फूड पॉयजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है. शादी समारोह के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दो ग्राम पंचायतों के 44 ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. भोजन करने के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. जिससे गांव में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम में भोजन करने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. गांव वापस लौटने के बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरु हुई. ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित मोहलाई के 17 ग्रामीण और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 ग्रामीण फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हैं. दोनों ग्रामों के कुल मिलाकर अब तक 44 ग्रामीण बीमार बताए जा रहे हैं.
इस मामले की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में शिविर लगाकर सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ जरुरी दवाइयां दी जा रही हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
सीएमएचओ यू.एस. नवरत्न ने बताया कि सूचना मिलते ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का दल कोसमी सेक्टर में तैनात किया गया है. अब तक 40 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि हालात फिलहाल कंट्रोल में है और सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB