नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक; किया रेफर, जांच में जुटी पुलिस

The bike of the Municipal Assistant Revenue Inspector was hit by an unknown vehicle, his condition is critical; he has been referred, and the police are investigating.

नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक; किया रेफर, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक मेघनाथ चंद्रवंशी पिता रेखराम चंद्रवंशी उम्र लगभग 36 साल रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए. वे मूलत मानिकपुर डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के निवासी हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मेघनाथ शनिवार को ग्राम खपरी सरदार स्थित अपनी बहन के घर बाइक से गए थे. रविवार को वे रात करीब 8 बजे वापस खैरागढ़ लौट रहे थे. तभी अमलीडीह खुर्द के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
इस हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने संजीवनी एक्सप्रेस 108 को खबर दी. एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनके दाहिने हाथ की एक उंगली गंभीर रुप से क्षतिग्रस्त हो गई और दाहिना पैर भी फ्रैक्चर है. हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. हादसे की खबर मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से संपर्क कर हालात की जानकारी ली. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB