स्वच्छता दीदियों से यौन उत्पीड़न और एजेंडे में फर्जीवाड़े का आरोप, CMO पर गिरी गाज, पंचायत के प्रभारी सीएमओ यशवंत देवांगन निलंबित
Allegations of sexual harassment and agenda-related fraud involving 'Swachhata Didis' (sanitation workers); action taken against the CMO—Yashwant Dewangan, the Panchayat's in-charge CMO, has been suspended.
बिलाईगढ़-सारंगढ़ : बिलाईगढ़ जिले के नपं बिलाईगढ़ में मिशन क्लीन सिटी व जय मां समलाई स्व-सहायता समूह की स्वच्छता दीदियों के लंबे संघर्ष की जीत हुई है. महिलाओं के कड़े विरोध और 29 सितंबर को एसडीएम कार्यालय के महाघेराव की चेतावनी के बाद शासन ने दागी प्रभारी सीएमओ यशवंत कुमार देवांगन को 25 सितंबर 2026 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आदेश के बाद नगर पंचायत के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
विवाद की शुरु आत सीएमओ पर लगे गंभीर आरोपों से हुई थी. 10 सितंबर 2026 को सौंपी गई एसडीएम की जांच रिपोर्ट में यह सिद्ध हो गया था कि सीएमओ देवांगन ने स्वच्छता दीदियों के साथ अश्लील हरकतें की. द्विअर्थी बातें की और उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके अलावा वूमेन फॉर ट्री योजना और अन्य कार्यों का भुगतान भी जानबूझकर रोका गया. जब महिलाओं ने शिकायत की तो बदले की भावना से सीएमओ ने सरकारी दस्तावेजों में गंभीर कूटरचना की.
14 अगस्त को परिषद की बैठक में पचरी निर्माण के लिए सर्वसम्मति से पास हुए एजेंडा क्रमांक 21 को, 7 सितंबर को बंद कमरे में बदलकर महिलाओं को नौकरी से निकालने का फर्जी प्रस्ताव बना दिया गया. एसडीएम जांच में आरोप साबित होने के बावजूद 15 दिन तक अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने 28 सितंबर तक एफआईआर और निलंबन न होने पर 500 से ज्तादा महिलाओं के साथ उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था. इस भारी दबाव और एसडीएम रिपोर्ट के आधार पर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास ने देवांगन को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय बिलासपुर तय कर दिया है. एसडीएम रिपोर्ट में आरोपी अधिकारी पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत एफआईआर दर्ज करने की भी स्पष्ट अनुशंसा की गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



