कम दाम में मोबाईल देने का झांसा देकर किया बड़ी धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी विनय कुमार दवानी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A fraud was committed by luring people with the promise of providing mobile phones at low prices. Police arrested the accused Vinay Kumar Dawani and sent him behind bars.

कम दाम में मोबाईल देने का झांसा देकर किया बड़ी धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी विनय कुमार दवानी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सुरजपुर : कम कीमत में मोबाइल बेचने का झांसा देकर सूरजपुर जिले के मोबाइल दुकानदार को करीब दो लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में जबलपुर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के विश्रामपुर निवासी बालाजी मोबाईल दुकान संचालक सैन्की मित्तल ने 4 जुलाई 2025 को थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 अप्रेल 2025 को एक मोबाईल नंबर के धारक द्वारा उसके मोबाईल नंबर पर कॉल कर मोबाईल बेचने के लिए रेट लिस्ट भेजकर 1,78,500 रुपये में मोबाईल बिक्री करने का सौदा किया था. सौदे के मुताबिक इसके द्वारा यूपीआई के जरिए दो बार में कुल 1,78,500 रुपये बारकोड के जरिए ट्रांसफर किया था. लेकिन उक्त मोबाईल नंबर के धारक द्वारा कोई भी मोबाईल नहीं भेजा गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 318(4) बीएनएस, 66(घ) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिया था.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर ने मामले की जांच के दौरान मोबाईल नंबर के आधार पर तकनीकी मदद से आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करते हुए आरोपी विनय कुमार दवानी पिता नारायण दास दवानी निवासी सी-2 कटारिया होम, पोलीपाचर गौरीघाट वार्ड जबलपुर मध्यप्रदेश को पकड़ा गया.
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में मोबाईल दुकान चलाता था. जो 30 अप्रेल 2025 को बिश्रामपुर के एक दुकान संचालक का मोबाईल नंबर वाटसअप के व्यापारी ग्रुप से हासिल कर उसे फोन कर बोला कि वह मोबाईल का थोक विक्रेता है. और कम दाम में मोबाईल फोन बेचता है. बिश्रामपुर के उक्त व्यापारी को कम दाम में आई फोन देने का झांसा देकर कुल 1,78,500 रूपये यूपीआई के जरिए से लेना और ठगी से मिली रकम को ऑनलाइन गेम में लगाना और खेलकर हार जाना और मोबाईल में लगे सीम को तोड़कर फेंक देना बताया.
आरोपी के निशानदेही पर जुर्म में इस्तेमाल एक मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, एएसआई विशाल मिश्रा, अविनाश सिंह व आरक्षक अखिलेश पाण्डेय सक्रिय रहे.
आरोपी
विनय कुमार दवानी पिता नारायण दास दवानी निवासी सी-2 कटारिया होम, पोलीपाचर गौरीघाट वार्ड जबलपुर मध्यप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t