खेत में मिली युवक की अधजली लाश, हत्या कर पहचान छुपाने शव जलाने की कोशिश, नहीं हुई शिनाख्त, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A half-burnt body of a young man was found in a field. He was murdered and burned to conceal his identity. He was not identified, causing a sensation in the village. Police are investigating.

खेत में मिली युवक की अधजली लाश, हत्या कर पहचान छुपाने शव जलाने की कोशिश, नहीं हुई शिनाख्त, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के छपोरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक खेत में अज्ञात युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा. युवक की उम्र उम्र करीब 30 से 32 साल आंकी जा रही है. जिसके बाद फौरन इसकी खबर विधानसभा थाना पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरु की. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है.
विधानसभा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरुरी कार्रवाई की. शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि युवक की मौत कुछ घंटे पहले हुई है. पुलिस को शक है कि पहले युवक की हत्या की गई और बाद में पहचान छिपाने के इरादे से शव को जलाने का प्रयास किया गया.
शव के ज्यादा झुलसे होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसकी उम्र और निवास स्थान को लेकर भी साफ जानकारी सामने नहीं आ सकी है. घटनास्थल से कुछ संदिग्ध अवशेष मिले हैं. जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के गांवों में लापता व्यक्तियों की जानकारी खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी वारदात मालूम होती है. जिसमें जुर्म के सबूत मिटाने की कोशिश की गई है. इस जघन्य घटना के बाद से छपोरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अज्ञात आरोपियों तक पहुंचकर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.
फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t