डैम के पास युवती की मिली अर्धनग्न लाश, गले और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार, चेहरे को पत्थर से कुचला, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

A half-naked body of a young woman was found near a dam. She had been stabbed in the neck and back with a sharp weapon, her face crushed with a stone, and her identity has not been established. Police are investigating.

डैम के पास युवती की मिली अर्धनग्न लाश, गले और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार, चेहरे को पत्थर से कुचला, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है. युवती का शव डैम किनारे जंगल में पड़ा मिला. पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला हत्या का पाया गया. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तुमीडीह डैम के पास जंगल में लोगों ने एक युवती का शव देखा. इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की डेडबॉडी औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी. शव के पास ही उसके कपड़े भी बिखरे मिले.
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था. मृतका के गले और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान भी मिले हैं. इससे पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t