तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हालत नाजुक, किया रेफर, मौके से ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस

A high speed ambulance crushed a bike rider, the young man's condition is critical, he was referred, the driver absconded from the spot, police started investigation

तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हालत नाजुक, किया रेफर, मौके से ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा के मिनी माता चौक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को कुचला दिया. हादसे में बाइक सवार की हालत नाजुक है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. मौके पर एम्बुलेंस छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. घटनाकारित एम्बुलेंस, रायपुर के प्राइवेट अस्पताल की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक तिलई गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र पाल, अकलतरा की तरफ जा रहा था तभी अकलतरा की तरफ से आ रही एम्बुलेंस ने उसे कुचल दिया.
इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दूसरी मां कर्मा एम्बुलेंस के द्वारा घायल को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. इधर अकलतरा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB