तेज रफ्तार हाइवा ने भखारा-कौही रोड में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी से मायके जा रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
A high-speed highway collided violently on the Bhakhara-Kauhi road, tragically killing a teacher who was on her way to her parents' home on a scooter; the accused driver was arrested.
दुर्ग : दुर्ग जिले के पाटन-भखारा (कुरुद) मार्ग पर ग्राम कौही के समीप एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई. शिक्षिका अपने मायके जा रही थी. तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद की निवासी मृतका मधुबाला चंद्राकर उम्र 48 साल ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. मधुबाला अपने एक्टिवा वाहन नम्बर CG05 AG 1468 से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थी. ग्राम कौही के पास एक मोड़ पर पहुंचने के दौरान तेज गति से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर रुक गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल शिक्षिका को पाटन शासकीय अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका के परिवार में दो बेटियां हैं और उनके पति किसान हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



