फर्राटेदार ड्राइविंग और तेज रफ्तार R15 बाइक रेसिंग का जुनून पड़ा महंगा, नाले में गिरने से नाबालिग लड़के की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम
A passion for speedy driving and racing on the R15 bike proved costly. A minor boy died tragically after falling into a drain, leaving his family in mourning.
बिलासपुर : बिलासपुर में तेज रफ्तार और बाइक रेसिंग का जुनून एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. शहर में स्टंटबाजी और फर्राटेदार बाइक चलाने का खौफनाक अंजाम सामने आया है. जहां एक नाबालिग युवक की दर्दनाक मौत हो गई. परिवार में मातम पसर गया है. यह हादसा सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के पास एक तेज रफ्तार R15 बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक पहले पान ठेले से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक युवक अपने साथियों के साथ रेसिंग कर रहा था और बेहद तेज स्पीड में बाइक चला रहा था. इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान प्रेम कुमार सिंह उम्र 16 साल निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा के रुप में हुई है. खबर मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. नाबालिगों के हाथों में बाइक कैसे पहुंच रही है? तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर रोक क्यों नहीं लग पा रही? शहर में बढ़ते बाइक आतंक पर अब सख्त कार्रवाई की जरुरत है. वरना ऐसे हादसे यूँ ही जिंदगियां छीनते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



