कार्यवाही के बीच थाने में कबाड़ चोर को 'VIP ट्रीटमेंट', तस्वीर वायरल होने के बाद SSP का बड़ा एक्शन, आरक्षकों पर गिराई गाज, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
A junk thief was given VIP treatment at the police station amid the crackdown. After the photo went viral, the SSP took action, taking action against constables and attaching two policemen to the line.
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर से खाकी को असहज कर देने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसने पुलिस महकमे के इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही वायरल फोटो ने कोनी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इस वायरल तस्वीर में कोई रसूखदार नेता या सम्मानीय नागरिक नहीं, बल्कि कबाड़ चोरी का एक संदेही आरोपी थाने के भीतर साहब की कुर्सी पर बैठकर आराम से चाय की चुस्कियां लेता दिखाई दे रहा है.
मामला जैसे ही आला अधिकारियों के संज्ञान में आया और जनता के बीच पुलिस की किरकिरी होने लगी. तो बिलासपुर एसएसपी (SSP) ने बिना देर किए बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है. कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कोनी थाने के प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



