हर महीने 22000 रुपये, रहने और खाने की सुविधा का दिया झांसा, मार्केटिंग कंपनी ने बेरोजगारों से की धोखाधड़ी, युवक-युवती गिरफ्तार
A marketing company defrauded unemployed people by promising them ₹22,000 per month, along with board and lodging. A young man and woman were arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कंपनी में मेंबरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक कंपनी में मेंबरशिप दिलाने और हर महीने 22000 रुपये, रहने और खाने की व्यवस्था देने की बात कह कर धोखाधड़ी की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस थाने में इस मामले का जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने कंपनी की महिला मैनेजर के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा- 318(4),3(5) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.
रायपुर पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर को बेमेतरा के रहने वाले प्रार्थी विरेन्द्र बघेल पिता जुठेल राम बघेल निवासी हैरिटेज हास्पीटल के पास कंचना ने शिकायत दी थी कि Ril India Marketing Pvt. LTD / WEICONIC Pvt. LTD के डायरेक्टर हिरदेश सिंह तोमर, मैनेजर मोनाली वाघमारे, प्रशांत कुमार सनोडिया की तरफ से कंपनी में मेंबरशिप लेने पर कंपनी की तरफ से हर महिना 22,000 रुपये और रहने के लिए आवास और खाने की सुविधा प्रदान करने की बात कही गई थी. ऐसा बताकर शिकायतकर्ता और कई दूसरे लोगों के साथ धोखा और बेईमानी कर कुल 1 लाख 2 हाजर 480 रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिया गया.
रायपुर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मोनाली और प्रशांत की गिरफ्तारी भी कर ली गई है. आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में जुर्म दर्ज कर रिमांड पर अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया. मामले के अन्य आरोपी हिरदेश सिंह तोमर की पता तलाश जारी है. उक्त कंपनी का छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन भी नही है.
आरोपी
1. मोनाली वाघमारे पिताचंद्रशेखर वाघमारे उम्र 26 साल निवासी ग्राम थाना धामणगाव रेल्वे जिला अमरावती महाराष्ट्र हाल पता अमलीडीह पानी टंकी के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर छ.ग.
2. प्रशांत कुमार सनोडिया पिता घनश्याम कुमार सनोडिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम गोबर बेली जिला सिवनी (म. प्र.) हाल पता अमलीडीह पानी टंकी के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर छ.ग.3. हिरदेश सिंह तोमर नि. दिल्ली
एक आरोपी फरार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



