NH 130 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर से लगी आग, मचा हडकंप, जिंदा जले 2 युवक, हादसे में दो परिवारों के बुझ गए चिराग

Painful road accident on NH 130, fire broke out due to collision between truck and car, commotion ensued, 2 youths burnt alive, two families lost their lives in the accident

NH 130 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर से लगी आग, मचा हडकंप, जिंदा जले 2 युवक, हादसे में दो परिवारों के बुझ गए चिराग

अंबिकापुर : सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शहर के भट्ठी रोड निवासी कार सवार पेट्रोल पंप संचालक समेत 2 युवकों की ट्रक की टक्कर से लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव का है.
दरअसल दोनों युवक कार से बिलासपुर की तरफ जा रहे थे. वे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चोटिया से आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सडक़ के नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई. इधर ट्रक भी कार के ऊपर चढ़ गया. इससे वह भी आग की चपेट में आ गया.
अंबिकापुर के भट्ठी रोड गणेश दादा गली निवासी शिवम सिंह पिता स्व ईश्वर सिंह 25 साल अपने दोस्त गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा निवासी विकास भगत उम्र 26 साल के साथ कार नम्बर CG15 DU 2747 से बिलासपुर जाने निकला था. विकास भगत का चठिरमा में पेट्रोल पंप है. दोनों दोपहर अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोरबा थाना क्षेत्र के चोटिया को पार हुए थे.
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी किएक वाहन का टैंक फट गया, जिससे दोनों वाहनों में आग भड़क उठी. इसी बीच ट्रक भी कार के ऊपर जा चढ़ा. इससे ट्रक भी जलने लगा. हादसे में शिवम सिंह समेत दोनों युवकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस की खबर पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिर कार के भीतर से दोनों युवकों का शव बाहर निकाला गया. शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे में दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है.
विनय भगत अक्सर व्यवसायिक कामकाज की वजह से अपनी कार में कोरबा के गोपालपुर स्थित टर्मिनल आते थे. इस बार वे अपने दोस्त शिवम सिंह को लेकर उनके कार में निकले थे और यह घटना हो गई. बताया जा रहा है कि भट्ठी रोड अंबिकापुर निवासी शिवम सिंह कांग्रेस नेता स्व गणेश सिंह के भतीजे थे. शिवम सिंह के पिता ईश्वर सिंह की करीब एक माह पूर्व ही हृदयाघात से निधन हुआ है. वे अपने पिता के एकलौते पुत्र थे. हादसे की खबर से पूरा परिवार सदमे में है. शिवम् के परिवार में भी सभी सदमे में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI