गिरौदपुरी धाम में भीषण आग का तांडव, बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, 3 सिलेंडरों में ब्लास्ट, 12 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

A massive fire broke out at Girodpuri Dham, monkeys jumping around caused a short circuit in the transformer, three cylinders exploded, 12 shops were burnt to ashes, causing losses worth lakhs.

गिरौदपुरी धाम में भीषण आग का तांडव, बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, 3 सिलेंडरों में  ब्लास्ट, 12 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले स्थित गिरौधपुरी धाम में शुक्रवार सुबह 7 बजे एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई. संत गुरु घासीदास की तपोभूमि माने जाने वाले इस धार्मिक स्थल के मंदिर परिसर के बाहर लगी झोपड़ीनुमा दुकानों में अचानक आग भड़क उठी. जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से 3 सिलेंडरों में ब्लास्ट भी हुआ. 
मिली जानकारी के मुताबिक़ सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंदिर के बाहर स्थित करीब 16 अस्थायी दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. दुकानों में रखे सामान, खाद्य सामग्री, पूजन सामग्री और अन्य वस्तुएं भी आग में नष्ट हो गईं. जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
घटना की खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. दुकानदारों का आरोप है कि घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ जल चुका था.
ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद लगी आग
स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर परिसर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद आग भड़की. बताया जा रहा है कि, किसी बंदर की हलचल के कारण तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ. जिससे आग लगी और तेजी से फैलती चली गई.
घटना की खबर मिलते ही गिरौदपुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रभावित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है, क्योंकि इस आगजनी में उनका रोजगार पूरी तरह छिन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB