नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पिंटू को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, लड़की सकुशल परिजनों के हवाले
A minor girl was kidnapped and raped. The police arrested the accused, Pintu, from Ahmedabad and sent him behind bars. The girl was safely handed over to her family.
खैरागढ़ : खैरागढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक नाबालिग अपहृता को गुजरात के अहमदाबाद से सकुशल बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. यह कार्रवाई खैरागढ़ थाना क्षेत्र की बड़ी उपलब्धियों में शामिल की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी नानी के गांव थाना खैरागढ़ क्षेत्र में आई हुई थी. उसको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 133/2026 दर्ज कर धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी और नाबालिग दोनों गुजरात के अहमदाबाद में हो सकते हैं. इस खबर पर विशेष पुलिस टीम गठित कर अहमदाबाद रवाना की गई.
पुलिस टीम ने 14 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद के ओढव थाना क्षेत्र स्थित आदिनाथ गोकुलनगर सोसायटी में दबिश देकर घेराबंदी की. इस कार्रवाई के दौरान आरोपी पिंटू बंजारे उम्र 18 साल निवासी डोकराभाठा, थाना खैरागढ़ को हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर अपहरण किया और उसके साथ गलत कृत्य भी किया. पुलिस ने आरोपी के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की. इसके बाद आरोपी पिंटू बंजारे को 16 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



