शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, साल भर बाद पीड़िता को छोड़कर फरार, आरंग पुलिस ने आरोपी हीरा को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A minor girl was raped under the pretext of marriage; the accused, Heera, abandoned the victim after a year and fled. The Arang police arrested him and put him behind bars.
रायपुर/आरंग : थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाने और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 अप्रैल 2025 की है। आरोपी हीरा मनहरे पिता कोदन मनहरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम घुमराभांठा पर आरोप है कि उसने आरंग क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया. इस मामले में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.
पुलिस के मुताबिक 28 जून 2026 को आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया था. प्रकरण दर्ज होने के बाद से थाना आरंग पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी. शनिवार 18 जुलाई 2026 को मुखबिर से खर मिली कि आरोपी अपने गांव घुमराभांठा आया हुआ है. खबर के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया. थाना आरंग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
हीरा मनहरे पिता कोदन मनहरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम घुमराभांठा, थाना आरंग, जिला रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



