पांडुका-कोपरा मार्ग के पास चलती आर्टिका बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान; 2025 में खरीदी नई कार जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
A moving Artica near the Panduka-Kopra road burst into flames, the driver jumped out to save his life; the new car purchased in 2025 burned to ashes, and the fire brigade brought it under control.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के पांडुका-कोपरा मार्ग पर सरकड़ा के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया. जब रायपुर से गरियाबंद की तरफ आ रही एक चलती आर्टिका कार में अचानक भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कार धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कार चल रही थी तभी उसमें से धुआं निकलना शुरु हुआ. इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता. आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फ़ौरन कार रोका और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
हादसे के वक़्त इलाके में तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा था. भीषण गर्मी की वजह से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई. सड़क पर मौजूद लोगों ने हादसे की खबर फौरन फायर ब्रिगेड को दी.
खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
फिलहाल आग लगने की कझ का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर चलती कार में आग कैसे लगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



