सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट कर वायरल, पुलिस ने लिया 48 घंटे के भीतर सख्त एक्शन, दो आरोपी कुलेश्वर और सोनू गिरफ्तार, 1 कट्टा जप्त

A picture of a weapon went viral on social media, and the police took strict action within 48 hours. Two accused, Kuleshwar and Sonu, were arrested and one pistol was seized.

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट कर वायरल, पुलिस ने लिया 48 घंटे के भीतर सख्त एक्शन, दो आरोपी कुलेश्वर और सोनू गिरफ्तार, 1 कट्टा जप्त

रायपुर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाथ में अवैध कट्टा लेकर उसका प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल बहुत महंगा पड़ा है. दो आरोपियों को कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है.
उक्त वीडियो को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया गया और अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की सोशल मीडिया विंग टीम द्वारा वायरल वीडियो का सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के आधार पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान आजाद चौक, रायपुर निवासी कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू के रूप में की गई.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ गया. आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कट्टा को पंडरी रायपुर निवासी शिखर द्विवेदी से लाना बताया गया. मिली जानकारी के आधार पर टीम द्वारा शिखर द्विवेदी की भी पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 कट्टा जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.
सोशल मीडिया पर इस प्रकार हथियारों का प्रदर्शन करना न सिर्फ दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होता है. ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपी
कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू पिता गोर्वधन साहू उम्र 24 साल निवासी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर
शिखर द्विवेदी पिता सुनील द्विवेदी उम्र 20 साल निवासी एकता चौक सड्डू थाना पंडरी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB