जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ने प्रभार क्षेत्र में बड़ी रैली निकाल कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने झोंकी ताकत, आकाश शर्मा ने युवाओं से किया आह्वान
District Panchayat Vice President Nishu Chandrakar took out a big rally in the charge area and used all his strength to make the Congress candidate win Akash Sharma appealed to the youth
धमतरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने अपने प्रभार क्षेत्र में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पिछले कई दिनों से लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए चुनाव प्रचार-प्रसार का संचालन किया
चुनाव प्रसार के आखरी दिन चंद्राकर ने स्थानीय एवं प्रभारी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रोफेसर कालोनी, राधास्वामी नगर, परशुराम नगर, कुकरी पारा, मठ पारा, कैलाशपुरी, ब्रम्हपुरी, बूढ़ेस्वर महादेव मंदिर चौक तक बड़ी रैली निकालकर कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजय बनाने पूरी ताकत झोंक दी.
चंद्राकर ने कहा कि पूरे चुनाव अभियान को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ पूर्ण किया. कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा. हमारे सभी बडे़ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण पूरी सक्रियता के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं. कांग्रेस की एकजुटता दिख रही है. चुनाव अभियान के दौरान जनता का रुझान साफ दिखा. जनता बदलाव के लिए मतदान को आतुर है. इस दौरान प्रमुख रुप से सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, वार्ड प्रभारी मनोज कंदोई, सभापति जिला पंचायत सुमन साहू, सदस्य जिला पंचायत मनोज साक्षी, सभापति जिला पंचायत नारायणपुर गंगा सोरी, पार्षद मो.रियाज, प्रभारी बूथ नम्बर 134 रायपुर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मगरलोड डिहूराम साहू, कुसुमलता साहू, चंद्रहास साहू, राजेश साहू, डॉ.गिरीश साहू, राजेन्द्र साहू, डाकुवर साहू, तोषण साहू, पंकज चंद्राकर, लिली श्रीवास, अभिलाषा पोयाम ,वार्ड अध्यक्ष महामाया मंदिर वार्ड रायपुर विकास जैन, नागेन्द्र वोरा, सत्येन्द्र नायक, अविनाश सिरके, अगदा ठाकुर, ममता राय, श्याम बावने, गोलू कुशवाहा, मुंशाद अली, मो. ताहीर सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आकाश शर्मा ने युवाओं से किया आह्वान
रायपुर : प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव रायपुर दक्षिण में चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी आकाश शर्मा ने युवाओं के नाम पत्र लिखकर उन्हें खुद के लिए समर्थन यानि वोट देने की अपील की.
अपने पत्र में आकाश शर्मा ने लिखा है कि युवाओं का समय आ चुका है. यह वक्त है अपने हक के लिए खड़े होने का. यह वक्त है अपने सपनों को हकीकत में बदलने का. यह वक्त है संघर्ष को साकार करने का. यह वक्त है तूफानों को लहरों में बदलने का. यह वक्त है अपनी उपस्थिति दर्ज करा देने का. युवाओं को ना तो कोई रोक सका है ना कोई रोक सकेगा.
हम बदलाव की चिंगारी हैं. इसे आग में बदलना है. कांग्रेस ने इसी विश्वास के साथ मुझे रायपुर दक्षिण से अपना प्रत्याशी बनाया है. इस विश्वास को आप सबको मिलकर मुझे जिताकर साकार करना है.
हमारी ताकत न सिर्फ हमारी ऊर्जा बल्कि हमारे विचारों में भी है. महंगाई, भ्रष्टाचार, और सामाजिक अन्याय, ये सब हमारे सामने है. इससे हम डरने वाले नहीं बल्की इसके खिलाफ संघर्ष करने वाले हैं. हम तो वो जज्बात हैं. जो हर दीवार को तोड़ सकते हैं. हम वो आवाज हैं. जो हर अन्याय के खिलाफ उठ सकते हैं.
आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम चुप नहीं बैठेंगे. हम अपनी आवाज उठाएंगे. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे सपनों का कोई मोल नहीं है. जब तक हम खुद उसकी रक्षा नहीं करते. हमारे अंदर जोश है. जोश है परिवर्तन का. हम वो युवा हैं. जो अपने हक के लिए लड़ेंगे. हम वो युवा हैं. जो दुनिया को दिखा देंगे कि हमारी आवाज कितनी सशक्त है. हम इस धरती पर सिर्फ अपने लिए नहीं जी रहे हैं. हम वर्तमान व भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए भी लड़ रहे हैं. हमें यह दिखाना है कि हम समर्थ और स्वतंत्र आवाज हैं. रायपुर दक्षिण के इस उप चुनाव में हमें हमारे इरादों की मजबूती को दिखा देना है.
आईये मिलकर बदलाव की शुरुआत करें. एकजुटता के साथ सबके अधिकारों के लिए लड़ने हेतु कमर कस लें. प्रण कर लें की अब चुप्पी को तोड़, अन्याय के खिलाफ खड़े होकर नव क्रांती का आगाज करेंगे. रायपुर दक्षिण से एक युवा साथी को आवाज बुलंद करने हेतु समर्थन कर भारी मतों से जितायेंगे.
युवा साथियों, यह वक्त है बदलाव लाने का. जब हम एकजुट होते हैं. तो कोई भी शक्ति हमें रोक नहीं सकती. आइए हम सब मिलकर एक नई सुबह की शुरुआत करें. रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में जिस तरह कांग्रेस ने भरोसा कर मुझे प्रत्याशी बनाया है उस भरोसे पर आप भी संकल्पि होकर सभी की मुहर लगाएं.
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने युवाओं के नाम पत्र लिखकर उन्हें खुद को समर्थन देने की अपील की है. युवाओं का वोट मांगा है. चुनाव में हार जीत लगी रहती है. बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सोनी की जहां स्वच्छ छवि लोगो को आकर्षित करती है. वही आकाश का युवाओं के लिय कुछ कर गुजरने का जज्बा आकर्षित करता है. हालाकि आकाश शर्मा भी दिन रात लोगो तक पहुंचने में कर कसर नही रख रहे है.
आने वाला समय बताएगा की पहली बार चुनाव लड़ने वाला यह युवा उम्मीदवार दक्षिण के लोगो से कितना वोट हासिल कर पाता है. जीत किसकी होती है और कौन बनेगा दक्षिण का विधायक.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



