शौचालय के लिए खोदा गया गड्ढा बना महिला की कब्र, गिरने से 27 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, हादसा या जुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

A pit dug for a toilet became a woman's grave; a 27-year-old woman died tragically after falling into it. Was it an accident or something else? Police are investigating.

शौचालय के लिए खोदा गया गड्ढा बना महिला की कब्र, गिरने से 27 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, हादसा या जुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहां शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान पार्वती कश्यप पति राजेश्वर कश्यप के रुप में हुई है
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पार्वती अपने ही घर में नए शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के पास गई थी. तभी अचानक वह गड्ढे में गिर गई. गड्ढा पानी से भरा हुआ था. जिससे डूबने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों के मुताबिक पार्वती कश्यप को मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने की वजह से वह संतुलन खो बैठी और गड्ढे में गिर गई.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई मुलमुला पुलिस द्वारा की जा रही है. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB