फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, बेटा और भतीजा गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

A police team attempting to apprehend an absconding suspect was attacked; the son and nephew were arrested and sent behind bars. A case was filed for obstructing government work.

फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, बेटा और भतीजा गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के थाना तोरवा क्षेत्र में फरार आरोपी की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता और झूमाझपटी का मामला सामने आया है. पुलिस ने सरकारी कम में बाधा उत्पन्न करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मस्तुरी के अपराध क्रमांक 736/2025 में दर्ज मामले के फरार आरोपी नागेन्द्र राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम 14 अप्रैल 2026 को लालखदान स्थित उसके निवास पर दबिश देने पहुंची थी. पुलिस द्वारा घर पहुंचकर परिजनों से दरवाजा खोलकर तलाशी में मदद करने को कहा गया. लेकिन उन्होंने मदद करने से इंकार कर दिया.
काफी देर बाद जब दरवाजा खोला गया और पुलिस टीम तलाशी लेने लगी. तभी आरोपी के परिजन सुब्रत राय और उद्याचल राय आक्रोशित हो गए. दोनों ने पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए झूमाझपटी शुरू कर दी. जिससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई.
इस घटना के बाद थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत धारा 132, 221 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने 15 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी नागेन्द्र राय की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
आरोपी
उद्याचल राय पिता नागेन्द्र राय उम्र 33 साल निवासी: राजवंश भवन, लालखदान
सुब्रत राय पिता अश्वनी राय उम्र 27 साल निवासी: राजवंश भवन, लालखदान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t