NH-30 पर भीषण हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने  माजदा को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे 2 मजदूरों की मौत, अलग-अलग तीन हादसों में कुल 10 लोग घायल

Horrific accident on NH-30: A speeding truck hits a Mazda car, 2 labourers killed in the road accident, a total of 10 people injured in three separate accidents.

NH-30 पर भीषण हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने  माजदा को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे 2 मजदूरों की मौत, अलग-अलग तीन हादसों में कुल 10 लोग घायल

कोंडागांव-सूरजपुर-जगदलपुर : रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर सड़कों पर रफ्तार ने कहर बरपाया है. कहीं माजदा वाहन और ट्रक में जबदस्त टक्कर देखने को मिली। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तो कहीं खड़ी ट्रक में यात्री बस घुसने और गिट्टी से भरा हाईवा वाहन पलटने के हादसे सामने आए हैं. अलग-अलग हादसों में कुल 10 लोग घायल हुए हैं. यह एक्सिडेंट कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में हुए हैं.
पहला हादसा
नेशनल हाइवे 30 पर तेज रफ्तार ट्रक और माजदा के बीच जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की दबकर मौत हो गई. 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे की खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला. वहीं हादसे के कारण मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई.
मिली जानकारी के मुताबिक माजदा गाड़ी में 5 से ज्यादा मजदूर हादसे में दब गए थे. इस दौरान 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गंभीर रुप घायल से तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
दूसरा हादसा
सूरजपुर जिले में भी सड़क हादसा सामने आया है. अंबिकापुर से बिहार जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. सड़क किनारे खड़ी ट्रक से यात्री बस जा टकराई. हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया. बस में सवार 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि कुछ को हल्की चोटें आई हैं. पूरी घटना लटोरी चौकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस टकराने से करीब 12 लोग घायल हो गए. इनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.
तीसरा हादसा
जगदलपुर के पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा तेज रफ्तार हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में हाईवा चालक सहित 3 लोग घायल हो गए. पुसपाल घाट में तैनात सीआरपीएफ 188 बटालियन के जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बचाया और अस्पातल रवाना किया.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद चालक समेत 3 लोग वाहन में ही फंस गए थे. गनीमत रही कि सीआरपीएफ के तैनात सहायक कमांडेंट बन्ना राम वहां मौजूद थे. उन्होंने मारडूम थाने में घटना की खबर दी. मौके पर जवानों की टीम पहुंची और फंसे हुए घायल – चालक लक्ष्मण, योगेंद्र और कार्तिक को बाहर निकाला लिया. उन्हें इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t