रायपुर के केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में बंद कैदी ने फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A prisoner in Raipur Central Jail, accused of murder, hanged himself to death, causing a stir and police investigating.

रायपुर के केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में बंद कैदी ने फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय जेल में शनिवार को एक बंदी ने खुदकुशी कर ली. सुबह उनकी लाश फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली.  मृतक कैदी ओमप्रकाश साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था. घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है. खबर लिखे जाने तक खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है. जब इस तरह का मामला सामने आया है. इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है. इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था. उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t