खेत से आई चीखने की आवाज, मौके पर पहुंचा भाई तो सामने आया खौफनाक मंजर, मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी चंद्रहास गिरफ्तार
A scream was heard coming from the fields; when the brother reached the spot, he was confronted with a horrific scene—a deaf-mute woman had been raped. The accused, Chandrahas, has been arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम से मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी ने खेत में घटना को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 34 साल के पीड़िता के भाई ने 26 अक्टूबर 2026 को थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह शौच के लिए मैदान की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसे भदरा झाड़ी की तरफ से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर वह फौरन उसी तरफ दौड़कर गया. जहां उसने अपनी 37 साल की दिव्यांग बहन, जो बोलने में असमर्थ है. के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को खेत के पास दुष्कर्म करते हुए देखा. प्रार्थी को मौके पर आता देखकर आरोपी अपने कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर वहां से भाग गया.
थाना तुमला पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी चंद्रहास कुमार उम्र 20 साल के खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 64(1), 64(2)(i) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
इस मामले में थाना तुमला पुलिस ने आरोपी चंद्रहास कुमार को हिरासत में लिया और पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया. जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई. आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. इस मामले में पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



