रूह कंपा देने वाला हादसा, अचानक जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, छात्र झुलसा, पैंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, हा​थ-पैर में आई चोटें, जांच में जुटी पुलिस

A shocking incident: a mobile phone in a pocket explodes, causing burns to a student, causing a fire in his pants, causing panic, injuries to his arms and legs, and police investigating.

रूह कंपा देने वाला हादसा, अचानक जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, छात्र झुलसा, पैंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, हा​थ-पैर में आई चोटें, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के पास शनिवार को एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ. जहां युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया.  बैटरी फटने से जोरदार धमाका हुआ. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामेश्वर अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक उनकी जेब से धुआं निकलने लगा  जब तक वे कुछ समझ पाते और मोबाइल बाहर निकालते  बैटरी फटने से जोरदार धमाका हुआ. जिससे उनके हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए. अफरा-तफरी के बीच दोस्तों ने फौरन उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मोबाइल ब्लास्ट के पीछे बैटरी खराबी, ओवरहीटिंग या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मोबाइल फटने की असल वजह क्या थी.
आपको बता दें कि स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां ज्यादा दबाव, आंतरिक शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की वजह से बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं.
अक्सर सस्ते, स्थानीय या अनधिकृत चार्जर का उपयोग करने से बैटरी की सेल संरचना बिगड़ जाती है. जिससे इस तरह के जानलेवा हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है. यह घटना मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक चेतावनी है कि वे फोन की सुरक्षा और चार्जिंग मानकों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB