सोने के दौरान बालिका को सांप ने काटा, सर्पदंश से 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक का माहौल
A snake bit a girl while she was sleeping, a 14-year-old girl died due to snakebite, there is mourning in the family, an atmosphere of grief in the village
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तुरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां रात के समय 14 वर्षीय नंदिनी पटेल की सांप के काटने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है. और परिजन गहरे सदमे में है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठाकुरदेवा निवासी प्रताप पटेल अपने परिवार के साथ घर में जमीन पर सो रहे थे। उनके बगल में उनकी बेटी नंदनी पटेल उम्र 14 वर्ष भी सोई हुई थी. रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे नंदनी अचानक रोते हुए उठी. जब उसकी मां ने रोने की वजह पूछी तो नंदनी ने बताया कि उसके पैर में किसी चीज ने काट लिया है.
फौरन उसके पैर की जांच की. जहां सांप के काटने के निशान दिखाई दिया.इसके बाद परिवार ने फौरन कमरे की तलाशी ली. पिता प्रताप पटेल ने देखा कि टेबल के नीचे एक जहरीला सांप फन उठाए बैठा है. . यह नजारा देखकर परिवार के सदस्य भी घबरा गए. और साफ हो गया कि नंदनी को उसी सांप ने डसा है.
परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नंदनी को मृत घोषित कर दिया. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. गांव में भी मातम पसरा हुआ है.
गौरतलब है कि बारिश के मौसम में अक्सर सांप घरों में घुस आते हैं. ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरुरत है. घर के खिड़की-दरवाजों को बंद रखना और सोते समय सतर्क रहना बेहद जरुरी है. ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



