तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर, ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम
A speeding car hit a bike rider, the young man going to his in-laws' house died in a road accident, mourning spread in the family
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मदनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारी है. हादसे में बाइक में सवार व्यक्ति को गंभीर चोट आने पर अस्पताल में इआज के लिए भेजा गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.
मिली जानकारी मुताबिक मृतक अपने परिवार के लोगों को बस में बैठकर ससुराल पकरिया खुद बाइक चलाते हुए जा रहा था. वह मदनपुर के पास पहुंचा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी. जिससे वह बाइक के साथ ही सड़क में जा गिरा हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया.
पामगढ़ पुलिस को अस्पताल से मेमो मिलने पर अस्पताल पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लिया. मृतक के सिर और अन्य जगहों में गंभीर चोट आने से मौत हुई होगी. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. वही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



