मोदी के चुनावी वादों की याद दिलाने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सचिव की हार्टअटैक से मौत, आक्रोश के साथ शोक की लहर, परिजनों में कोहराम

Secretary, who was on a hunger strike to remind Modi of his election promises, died of a heart attack, a wave of grief along with anger, chaos among the family members

मोदी के चुनावी वादों की याद दिलाने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सचिव की हार्टअटैक से मौत, आक्रोश के साथ शोक की लहर, परिजनों में कोहराम

कोरबा : मोदी की गारंटी के तहत अपनी एकमात्र शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है. भीषण गर्मी में क्रमिक भूख हड़ताल के चौथे दिन कोरबा जिले में एक सचिव की मौत हो गई. इस घटना ने सचिवों में आक्रोश के साथ शोक की लहर व्याप्त कर दी है. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाने कोरबा जिले के पाली ब्लॉक में जनपद पंचायत कार्यालय के पास पंचायत सचिवों ने अपना पंडाल लगाया हुआ है. और वह यहां पर पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे. इन्हीं में शामिल ग्राम उड़ता के निवासी व कुटेलामुड़ा पंचायत के सचिव राजकुमार कश्यप 54 साल को दोपहर के वक्त एकाएक तबीयत खराब होने की शिकायत हुई.
उन्हें जब पाली के एक विनायक हॉस्पिटल पहुंचाया गया तो चिकित्सक ने परीक्षण बाद हार्ट अटैक से मौत होना घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही सचिवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने कल पंडाल में सचिव साथियों के साथ डॉ.अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में भी हाजिरी दर्ज कराई थी. अब पंडाल में सन्नाटा पसर गया है. वही इस बारे में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने कहा कि बीपी, शुगर होने से सचिव की मौत हुई है.
मृतक राजकुमार कश्यप कुटेलामुंडा में सचिव के पद पर पदस्थ थे. वे उड़ता गांव के रहने वाले थे. जहां उनकी पत्नी और बच्चे हैं. घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं सचिवों में आक्रोश है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB