कैश कलेक्शन कर लौट रहे सुपरवाइजर की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर अपहरण के बाद लाखों की लूट, मास्टरमाइंड सुनील गिरफ्तार

A supervisor returning from a cash collection was kidnapped, chilli powder thrown in his eyes, and then robbed of lakhs of rupees. Mastermind Sunil arrested.

कैश कलेक्शन कर लौट रहे सुपरवाइजर की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर अपहरण के बाद लाखों की लूट, मास्टरमाइंड सुनील गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में 9 जनवरी 2026 को हुई 20 लाख 18 हजार 700 रुपए की नकद लूट के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांचवें आरोपी सुनील कुमार कुर्रे उम्र 28 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इस मामले में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चांपा में सुपरवाइजर पीड़ित हरीश देवांगन कंपनी का कैश कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली कार में सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और मारपीट की.
बदमाशों ने हरीश को देर रात मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास एक गहरी खाई में धक्का दे दिया और फरार हो गए. पीड़ित पूरी रात खाई में फंसा रहा और सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को वारदात की खबर दी.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर टीम ने जांच में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और दुसरे सबुतों के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार की पहचान की और सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई। पहले ही इस मामले में पुलिस ने 13 लाख 75 हजार रुपए, एक कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और मोबाइल फोन जब्त किए थे.
मुखबिर की खबर पर गिरफ्तार किए गए सुनील कुमार कुर्रे ने पूछताछ में लूट की वारदात में शामिल होना कबूल किया. उसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
सुनील कुमार कुर्रे बिरगहनी, थाना जांजगीर का निवासी है. गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2 लाख 68 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 111(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पहले हो चुके गिरफ्तार आरोपी
आरोपी
योगेश रात्रे उर्फ छोटे उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी
जमुना सेवायक उम्र 25 साल निवासी चरणनगर
महेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाउ उम्र 19 साल निवासी चरणनगर
अमीर मिरी उर्फ भोलू उम्र 25 साल निवासी बिरगहनी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB