जिला अस्पताल की ओपीडी में दर्दनाक घटना, इलाज के लिए पर्ची कटाने खड़ी मां की गोद में मासूम ने तोड़ा दम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

A tragic incident took place in the district hospital's OPD, where an infant died in the lap of his mother, who was waiting to get a prescription for treatment. Questions were raised about the administrative system.

जिला अस्पताल की ओपीडी में दर्दनाक घटना, इलाज के लिए पर्ची कटाने खड़ी मां की गोद में मासूम ने तोड़ा दम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

खैरागढ़ : सिविल जिला अस्पताल खैरागढ़ की ओपीडी में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया. इलाज के लिए पर्ची कटाने लाइन में खड़ी एक मां की गोद में उसका एक साल के मासूम दम तोड़ दिया. यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है.
मिली टेकाडीह निवासी खेलन यादव का बेटा तोमेश यादव उम्र 1 साल जन्म से ही कुपोषित था. गरीब परिवार मजदूरी और पशुपालन कर किसी तरह जीवन यापन करता है. तोमेश को लंबे समय से सर्दी, खांसी और निमोनिया की शिकायत रहती थी. बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची. पर्ची कटाने के दौरान अचानक बच्चे ने हरकत करना बंद कर दिया. फौरन डॉक्टरों को बुलाया गया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.
मौत की खबर सुनते ही मां-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अस्पताल परिसर में मौजूद हर किसी की आँखें नम हो गईं. शाँतिदूत संगठन ने परिवार की फौरन आर्थिक मदद की और मुक्तांजलि एक्सप्रेस से शव को गांव तक पहुंचाया गया. शाम को टेकाडीह में गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया. गांव में पूरे दिन शोक का माहौल रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t