बाइक को ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी जा रहे शिक्षक की मौके पर मौत, तीन हादसों में कई घायल, एम्बुलेंस पलटी, इलाके में आक्रोश का माहौल

A truck hits a bike, a teacher on duty dies on the spot, several injured in three accidents, an ambulance overturns, and anger grips the area.

बाइक को ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी जा रहे शिक्षक की मौके पर मौत, तीन हादसों में कई घायल, एम्बुलेंस पलटी, इलाके में आक्रोश का माहौल

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही ने एक शिक्षक की जान ले ली. झाफल के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में शिक्षक अजीत डाहिरे की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक तिलकपुर निवासी शिक्षक अजीत डाहिरे अपनी बाइक से अपने पैतृक गांव बैगाकापा की तरफ़ जा रहे थे. इसी दौरान झाफल स्थित महाराणा प्रताप स्कूल के पास सामने से आ रहे सीमेंट से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई और अजीत डाहिरे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. खबर पर पहुंची लोरमी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

दुसरा हादसा
बस्तर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर किलेपाल के पास इनोवा कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल हुए. बताया जा रहा है कि एक दंपति इलाज कराकर लौट रहा था. तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि ट्रक का टायर भी फट गया. घायलों को पहले किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र और फिर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

तीसरा हादसा
वहीं सरगुजा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. तीनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में पुलिस जांच और राहत कार्य जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t