बिना संकेतक अंधेरे में खड़ी ट्रेलर से टकराया तेज रफ्तार बाइक सवार, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

A speeding motorcyclist collided with a trailer parked in the dark without indicators; the young man died a tragic death on the spot, plunging his family into mourning and raising questions about road safety.

बिना संकेतक अंधेरे में खड़ी ट्रेलर से टकराया तेज रफ्तार बाइक सवार, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर अमलडीहा बस स्टैंड के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार पल्सर बाइक जा घुसी. हादसे में युवक सागर कंवर उम्र 21 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बनवार गांव का निवासी मृतक सागर कंवर कटघोरा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. वह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. अमलडीहा बस स्टैंड के पास अंधेरे में सड़क किनारे बिना किसी पार्किंग लाइट और संकेतक के एक ट्रेलर खड़ा था. तेज रफ्तार होने की वजह से युवक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे ट्रेलर में जा घुसी.
टक्कर इतनी जोरदार कि सिर में आई गंभीर चोट
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क किनारे जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई. हादसे के बाद बाइक की लाइट जलती रही. जिसे देखकर राहगीरों की नजर पड़ी. लोगों ने देखा कि युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ है. इसके बाद फौरन डायल 112 को खबर दी गई. खबर के बाद डायल 112 की टीम और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर ट्रेलर और ट्रक चालक सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के वाहन खड़ा कर देते हैं. कई बार ब्रेकडाउन गाड़ियां भी सड़क पर ही खड़ी रहती हैं. जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं. अंधेरे में ये गाड़ियां दिखाई नहीं देतीं और बड़े हादसों की वजह बनती हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करने और पार्किंग लाइट अनिवार्य करने की मांग की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?