ट्रक-स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत, नए साल की खुशियों में पसरा मातम
A truck-scooty collided violently, a Central University student died on the spot in a road accident, mourning spread in the joy of the new year
बिलासपुर : नए साल के जश्न में पिकनिक मनाने निकली गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर की एक छात्रा निधि यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.
महाराष्ट्र की रहने वाली गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट निधि यादव नए साल के जश्न में निकली थी. सुबह सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में उनकी एक्टिवा तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा के सिर पर गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
इस हादसे में युवक को भी गंभीर चोटें आई. जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है. मृतक छात्रा के परिवार को खबर दे दी गई है. इस हादसे ने नए साल की खुशियों को मातम में बदल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



