घर पर अकेली महिला के साथ जबरन बलात्कार, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी अजय पटेल को 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
A victim alone at home was forcibly raped and threatened with death. Police arrested the accused, Ajay Patel, within 12 hours and sent him to jail.
सक्ती : सक्ती जिला में घर में अकेली महिला का फायदा उठाकर एक युवक ने जबरन बलात्कार कर दिया, रेप करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सुबह करीब 9 बजे प्रार्थिया के सास, ससुर, और पति काम करने बाड़ी गये हुये थे. प्रार्थिया घर पर अकेली थी झाडू पोछा कर रही थी. उसी समय अजय पटेल पिता सुदर्शन पटेल प्रार्थिया के घर में घुसकर जबरन पकड़कर कमरा अंदर ले जाकर बल पूर्वक बलात्कार किया और किसी को बताने पर प्रार्थिया के बच्चों एवं पति को जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी.
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा सदर का जुर्म दर्ज कर मामला जांच कार्यवाही में लिया गया. मामला महिला संबंधित गंभीर अपराध का होने से घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे),के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने दिशा.
इस मामले के आरोपी अजय पटेल पिता सुर्दशन पटेल उम्र 29 साल साकिन बसंतपुर थाना सक्ती जिला सक्ती (छग)को पतासाजी कर पकड़कर हिकमत- अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना कबूल करने पर उसके परिजानों को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर 15 मार्च2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आर. यादराम चन्द्रा, शैलेेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, म. आर. 286 सुलेखा कश्यप और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



