गरियाबंद में खूनी संघर्ष, अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का जानलेवा हमला तीन जवान लहूलुहान एक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर
Bloody clash in Gariaband; villagers attack police team that went to seize illegal liquor; three soldiers injured, one critical, referred to Raipur
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां खाकी वर्दी पर हमला करने का दुस्साहस किया गया है. बिंद्रानवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसमी (द)में अवैध शराब के काले कारोबार की सटीक खबर मिलने पर जब दर्रीपारा कैंप के पुलिस जवान दबिश देने पहुंचे तो वहां स्थिति अचानक अनियंत्रित हो गई. ग्रामीणों ने पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी डंडों से लैस होकर भैय्या लाल देवंशी, गोरेलाल, उत्तम और गोलू देवंशी ने घेरकर चारों आरक्षकों पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हिंसक संघर्ष में आरक्षक विमल लाकड़ा को कई जगह गहरी चोटें आईं हैं. बीच-बचाव करने आए आरक्षक परमेश्वर और विनोद भी बदमाशों द्वारा किए गए हमले में घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से एक जवान को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है.
पुलिस को मुखबिर से पक्की जानकारी मिली थी कि कोसमी द गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है. इसी अवैध धंधे पर नकेल कसने के इरादे से पुलिस की टीम वहां कार्रवाई के लिए पहुंची थी. लेकिन वहां मौजूद भीड़ का आक्रोश इतना भयंकर था कि जवानों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हमले के दौरान मची चीख पुकार और अफरा तफरी के बीच पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई है.
पुलिस प्रशासन ने इस हमले को बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपियों की तलाश में रात भर सघन छापेमारी की गई इस मामले में अब तक चार मुख्य हमलावरों भैया लाल देवंशी गोरेलाल देवंशी उत्तम देवंशी और गोलू देवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मैनपुर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. जिसमें लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने जैसी कड़ी धाराएं शामिल हैं. फिलहाल पुलिस अन्य संदिग्धों की भी पहचान कर रही है. ताकि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.
पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ धारा 221-BNS, 121(1)-BNS, 296-BNS, 127(2)-BNS, 3(5)-BNS, 109-BNS, 132-BNS, 351(3)-BNS, 115(2)-BNS के तहत मामला किया दर्ज किया है.
आरोपी का नाम
हंसु कुमार चंद्रवंशी पिता दिलीप चन्द्रवंशी उम्र 23 साल साकिन- बोरतराखुर्द रामपारा बरगद पेड के पास थाना कुण्डा जिला कबीरधाम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



