कबीरधाम में महिला को कट्टा दिखाकर दिनदहाड़े लूट, 2 लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा, दो लुटेरे फरार, तलाश जारी, वारदात का वीडियो जमकर वायरल

A woman was robbed at gunpoint in broad daylight in Kabirdham. Villagers apprehended two robbers, while two others remained at large. A search is underway. The video of the incident has gone viral.

कबीरधाम में महिला को कट्टा दिखाकर दिनदहाड़े लूट, 2 लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा, दो लुटेरे फरार, तलाश जारी, वारदात का वीडियो जमकर वायरल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है, जहां दिन सोमवार को कट्टे की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. यह मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है, लखनपुर और सेमो गांव के बीच चार अज्ञात बदमाशों ने मोटर सायकल सवार ग्रामीण दम्पत्ति को रोककर लूटपाट की, वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया
मिली जानकारी के मुताबिक दम्पत्ति मोटर सायकल पर जा रहे थे. इसी दौरान दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पति को धमकाते हुए देशी कट्टा दिखाया और महिला के गले से सोने की चेन और कान की बालियां उतरवा लीं. वारदात इतनी अचानक हुई कि ग्रामीण दम्पत्ति संभल भी नहीं पाए.
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगे. तभी ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए सायकल समेत फिसलकर गिर पड़े। बदमाशों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान दो आरोपियों को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया. गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.
खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले लिया. ASP पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है.
ASP पुष्पेन्द्र बघेल ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल दोनों फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका.
वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी असामाजिक तत्थों की गतिविधियां देखी गई हैं. लेकिन पुख्ता पुलिस गश्त नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB