जादू-टोना के शक में 70 साल के बुजुर्ग पर युवक ने टांगी से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी कामता साय गिरफ्तार

A young man attacked a 70-year-old man with a sickle on suspicion of witchcraft, he died during treatment, accused Kamta Sai arrested

जादू-टोना के शक में 70 साल के बुजुर्ग पर युवक ने टांगी से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी कामता साय गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में जादू-टोना के शक में 70 साल के बुजुर्ग पर युवक ने टांगी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी.. इस खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नयनपुर निवासी धनेश्वरी सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 जुलाई 2025 को अपने पति और ससुर के साथ रोपा लगाने गई थी. शाम को खेत से वापस घर आने पर सास ने बताया कि दोपहर में गांव का कमला प्रसाद घर के सामने सी.सी. रोड में आकर उसे टोनही कहकर गाली गलौज कर रहा था. शाम-रात होने पर रिपोर्ट करने नहीं गई. शाम करीब 7 बजे इसका पति ललन सिंह फिल्ट प्लांट पचिरा में काम करने चला गया. रात में सभी खाना खाकर सो रहे थे. रात करीब 2 बजे इसके सास-ससुर के हल्ला को सुनकर ससुर के कमरे में गई तो देखी कि पड़ोसी कमला प्रसाद घर के अंदर घुसकर टांगी से इससे ससुर बुधराम के सिर में मार रहा था. इसके द्वारा हल्ला करने पर वह टांगी लेकर भाग गया. ससुर बेहोश हो गए जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाए जहां इलाज के दौरान ससुर की मौतहो गई.
प्रार्थियां की इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 375/2025 धारा 103(1), 331(6) बीएनएस, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4, 5 तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले की खबर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले के आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिया.
थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी कमला प्रसाद पिता स्व जगसाय उम्र 46 साल निवासी ग्राम नयनपुर को पकड़ा. पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. जिसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टांगी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB