खदान में हादसा, सिर में पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत, प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप, मजदूरों में दहशत का माहौल

Accident in the mine two workers died due to stone falling on their heads management accused of negligence atmosphere of panic among the workers

खदान में हादसा, सिर में पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत, प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप, मजदूरों में दहशत का माहौल

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में एसईसीएल खदान में बड़े हादसे का मामला सामने आया है. हादसे में सिर पर पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान हुई. हादसे के बाद खदान में कार्यरत श्रमिकों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार हादसा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में हुआ है. कोयला खदान के अंदर ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग काम करते समय छत से पत्थर गिरने लगे. इससे श्रमिक लखन लाल पिता स्व चरकू और वॉल्टर तिर्की पिता लजरस तिर्की  घायल हो गए. दोनों को सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
यह हादसा खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है. हादसे के बाद छत को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किए गए रॉड और कैप्सूल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं.
SECL प्रबंधन सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें जरुर करता है और करोड़ों रुपए खर्च करता है. लेकिन अब SECL प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो गई है. .
हादसे के बाद श्रमिकों में डर और नाराजगी का माहौल है. यही नहीं सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लग रहे हैं.
जिले के हसदेव क्षेत्र में एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की झिरिया अंडरग्राउंड खदान में हुई यह हादसा न सिर्फ श्रमिक सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करता है बल्कि खनन क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी उठता है.
हादसे के बाद छत को सपोर्ट देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रॉड और कैप्सूल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. यह हादसा इस बात की ओर भी इशारा करता है कि खदान में सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू नहीं किया जा रहा है.
श्रमिकों का कहना है कि छत को सपोर्ट देने के लिए इस्तेमाल उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इस हादसे की फौरन और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी प्रबंधन अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI