धारदार तलवार लहराकर युवक ने फैलाई दहशत, पुलिस ने फौरन लिया एक्शन, आरोपी चुम्मन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A young man spread terror by brandishing a sharp sword; police took immediate action, arresting the accused, Chumman, and sending him behind bars.
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले में कनसिंधी गांव के मंदिर पारा चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में धारदार तलवार लहराते हुए आने-जाने वालों को गाली-गलौज कर डरा धमका रहा था. घटना की खबर मुखबिर से मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चुम्मन नायक उम्र 33 साल निवासी कनसिंधी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब दो फीट लंबी लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई. तलवार के बारे में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सका. मौके पर मौजूद गवाहों के सामने तलवार को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच जारी है और आरोपी को अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने कार्रवाई को क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



